Showing posts with label Current Affairs. Show all posts
Showing posts with label Current Affairs. Show all posts

04 August, 2016

Top Current Affairs For Sarkari Naukri Preparation 04 August 2016



1. The Board of Control for Cricket in India (BCCI) appointed former Supreme Court judge Markandey Katju as the head of a legal panel to guide the board in understanding the recommendations of the Lodha Committee which have been approved by the apex court.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मार्कंडेय काटजू को खेल एवं प्रशासनिक सुधारों पर लोढ़ा समिति की सिफारिशों को समझने के लिए गठित कानूनी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

2. An eminent Indian-American digital media expert Sree Sreenivasan has been named by New York Mayor Bill de Blasio as the city’s new Chief Digital Officer to focus on promoting access to local government through technology and support its tech ecosystem.

तकनीक के जरिए स्थानीय सरकार तक पहुंच बढाने और इसके तकनीकी पारिस्थितिक तंत्र का समर्थन करने के लिए शहर के नये प्रमुख डिजिटल अधिकारी के तौर पर न्यूयार्क के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने एक प्रसिद्ध भारतवंशी डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ श्री श्रीनिवासन को नामित किया।

3. Arunachal Pradesh has bagged the ‘Best Adventure Tourism Destination’ award at the 10th Annual Today’s Traveller Awards 2016.

अरूणाचल प्रदेश ने दसवें वाषिर्क टूडेज ट्रेवलर अवार्डस 2016 में ‘बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन’ का खिताब जीता।

4. American woman journalist Stephanie Pearson, who penned an exhilarating account of Kerala, a snapshot on the states palm-fringed beaches, gorgeous topography, serene spirituality and hospitality has won National Tourism Award.

केरल पर एक खूबसूरत और जीवंत फीचर लिखने के लिए अमेरिकी महिला पत्रकार स्टेफनी पीयर्सन को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार दिया गया। पत्रकार ने अपने फीचर में केरल के ताड़ के पेड़ से भरे समुद्र तटों, खूबसूरत स्थलाकृति, आध्यात्मिकता और आतिथ्य का जिक्र किया है।

5. Tata Trusts and the Global Fund have joined hands to launch India Health Fund (IHF) aimed at addressing key health challenges in the country, starting with malaria and tuberculosis.

टाटा ट्रस्ट और ग्लोबल फंड ने भारत स्वास्थ्य कोष (आईएचएफ) शुरू करने के लिये हाथ मिलाया है। इसका मकसद देश में मलेरिया और टीबी जैसी स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है।

6. AXA, Alibaba and Ant Financial Services have agreed to engage in a global strategic partnership to explore opportunities to distribute AXAs insurance products and services through Alibaba’s global e-commerce ecosystem.

एक्सा, अलीबाबा और एंट फाइनेंशियल सर्विसेज एक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर सहमत हो गए हैं। इसके तहत एक्सा के बीमा उत्पादों और सेवाओं को अलीबाबा की वैश्विक ई-वाणिज्य प्रणाली से बेचने के अवसरों की तलाश की जाएगी।

7. Young poetess of Bihar, Shubham Shree will be awarded with the prestigious Bharat Bhushan Agarwal award for the year 2016. She will get this award for her poem ‘ Poetry Management’.

बिहार की युवा कवयित्री शुभम श्री को वर्ष 2016 के लिए प्रतिष्ठित भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार उनकी कविता ‘पोएट्री मैनेजमेंट’ के लिए दिया जाएगा।

8. Japan’s Prime Minister Shinzo Abe appointed Ally Tomomi Inada as the country’s new Defense Minister.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एली तोमोमी इनादा को देश की नई रक्षामंत्री नियुक्त किया।

9. Bollywood filmmaker N Chandra will be honoured with the Lifetime Achievement award during the 8th Goa State Film Festival.

आठवें ‘गोवा फिल्म महोत्सव’ में बॉलीवुड फिल्मकार एन चंद्रा को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

10. West Bengal Cabinet cleared a proposal to rename the state as “Bengal” in English and “Bango” or “Bangla” in Bengali.

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने राज्य का नाम बदलकर बांग्ला भाषा में ‘बांगो’ अथवा ‘बांग्ला’ करने और इग्लिश में ‘बेंगाल’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

03 August, 2016

Top Current Affairs For Sarkari Naukri Preparation 03 August 2016



1. Writer-politician and media personality MP Veerendra Kumar and author Kusum Khemani were awarded this year’s Kusumanjalis Sahitya Samman for their contribution to literature in Malayalam and Hindi, respectively.

लेखक-नेता और मीडिया हस्ती सांसद वीरेंद्र कुमार और लेखिका कुसुम खेमानी को क्रमश: मलयालम और हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए इस साल का कुसुमांजली साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।

2. Wipro Infrastructure Engineering will acquire Israel-based H R Givon, supplier of metallic parts and assemblies to the aerospace industry.

विप्रो इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग इस्राइल की एच आर गिवन का अधिग्रहण करेगी। एचआर गिवन एयरोस्पेस उद्योग को धातुओं से बने कलपुर्जे तथा असेंबली की आपूर्ति करती है।

3. Global software and Cloud major Oracle India announced a corporate citizenship collaboration with State Bank of India (SBI) and launched the ‘D-Change’ programme which will support education and learning, women’s empowerment and rural skills development in the country.

सॉफ्टवेयर और क्लाउड क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी ऑरेकल इंडिया ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) के साथ कॉरपोरेट भागीदारी की घोषणा की और शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘डी-चेंज’ कार्यक्रम की शुरुआत की।

4. HDFC, India’s largest private sector mortgage lender, raised Rs 30 billion by issuing the world’s first ever “Masala” or rupee-denominated bond outside India in London Stock Exchange.

आवास ऋण का कारोबार करने वाले भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान एचडीएफसी ने पहली बार भारत से बाहर लंदन स्टॉक एक्सचेंज में ‘मसाला बांड’ यानी रपए में अंकित बांड जारी कर 30 अरब रपये जुटाए।

5. Tata Capital Housing Finance Ltd (TCHFL) announced a new home loan scheme ‘Prapti’ targeted at low income group under the affordable housing plan.

टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइसेंस लि. (टीसीएचएफएल) ने एक नई आवास ऋण योजना ‘प्राप्ति’ की घोषणा की। यह योजना निचली आय वर्ग वाले समूह के लिए सस्ते मकानों की योजना के तहत पेश की गई है।

6. The country’s largest private lender ICICI Bank has teamed up with private equity major Apollo Global Management to launch an asset reconstruction company (ARC).

निजी क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने संपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एआरसी) गठित करने के लिये निजी इक्विटी कंपनी अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के साथ गठजोड़ किया।

7. Reserve Bank of India (RBI) released the much-awaited guidelines for ‘on tap’ universal banking licence, but excluded large industrial houses as eligible entities from the purview, though they can invest in banks up to 10 per cent.

रिजर्व बैंक ने किसी भी समय वैश्विक बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिये बहुप्रतीक्षित दिशानिर्देश जारी कर दिया और इसमें आवेदन के लिए पात्र इकाइयों की सूची से औद्योगिक घरानों को बाहर रखा गया है। इन दिशा निर्देशों के अनुसार औद्यागिक घराने चाहें तो बैंकों में 10 प्रतिशत तक निवेश कर सकते हैं।

8. P K Purwar has been given additional charge of Chairman and Managing Director of Mahanagar Telephone Nigam Limited (MTNL).

पी के पुरवार को महानगर टेलीफोन निगम लि. (एमटीएनएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त पदभार दिया गया।

9. The World Bank has approved a $100 million credit to support the Sri Lanka’s economic reforms programme.

विश्व बैंक ने श्रीलंका के आर्थिक सुधार कार्यक्रम के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता को मंजूरी दी।

10. Software major Microsoft has named Anant Maheshwari, president at Honeywell India, as its next India head.

सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने हनीवेल के पूर्व शीर्ष कार्यकारी अनंत माहेश्वरी को अपने भारतीय परिचालन का अध्यक्ष नामित किया।